रेल रोको आंदोलन भी नहीं आया काम

Spread the love

छत्तीसगढ़ में चलने वाली 304 यात्री ट्रेनों को फिर 51 दिनों में रद्द कर दिया गया है। बिलासपुर जोन की इन ट्रेनों को कभी ट्रैक पर निर्माण कार्य और कभी आंदोलन के नाम पर रद्द कर दिया जाता है। माल लदान में हर साल रिकॉर्ड बनाने के लिए रेलवे यात्री ट्रेनों को रद्द कर कोयला परिवहन करता है। कई बार तो कोयला लोड मालगाड़ियों के लिए यात्री ट्रेनों को घंटों रोक दिया जाता है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। लगातार शिकायतों और आंदोलन के बावजूद यात्री ट्रेनों के संचालन में सुधार नहीं हो रहा है।

झारखंड और ओडिशा में रेल रोको मुंबई-अहमदाबाद-मुंबई कैंसिल

कुडमी महतो समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर समाज के लोगों ने बुधवार को झारखंड और ओडिशा में रेल रोको आंदोलन किया। इस दौरान हावड़ा से चलने वाली 12 और ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस, सीएसएमटी-हावड़ा मेल, हावड़ा-सीएसएमटी मेल, शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस, दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस, राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर अप-डाउन और सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस शामिल हैं। झारखंड ओर ओडिशा में सुबह से शुरू हुए आंदोलन के कारण पहले कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया था। बाद में उसे रीशेड्यूल किया गया।

इधर… 11 और ट्रेनें रद्द, 9 बदले रूट से चलेंगी, बढ़ी दिक्कतें

सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत माकुडी-सिरपुर टाउन सेक्शन में तीसरी लाइन को जोड़ने नॉन इंटरलॉकिंग व विद्युतीकरण का काम किया जाएगा। यह 22 से 26 सितंबर तक चलेगा। इस कारण 9 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 11 बदले हुए रूट से चलेंगी। परिवर्तित मार्ग निजामाबाद जंक्शन-मुदखेड़ जंक्शन-पिंपल खुटी-मूरी जंक्शन-नागपुर होकर चलाया जाएगा, उनमें 25 सितंबर को बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर-एरनाकुलम एक्सप्रेस और 25 सितंबर को चेन्नई से चलने वाली चेन्नई-एरनाकुलम एक्सप्रेस शामिल है। वहीं परिवर्तित मार्ग रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर जिन ट्रेनों को रवाना किया जाएगा, उनमें विशाखापटनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस 20 व 25 सितंबर को, नई दिल्ली-विशाखापट्नम एक्सप्रेस 20 व 25 सितंबर को, विशाखापटनम-गांधीधाम एक्सप्रेस 21 सितंबर को, गांधीधाम-विशाखापट्नम एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं।

गोंदिया-बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का 35 दिन रूट बदला

अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के वाराणसी स्टेशन यार्ड का रिमाडलिंग हेतु एनआई का काम किया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को 11 सितंबर से परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। यह 15 अक्टूबर तक और गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 12 सितंबर से 16 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग से चल रही है। इन दोनों गाड़ियों को री-स्टोर करते हुए परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।

ये ट्रेनें रद्द रहेंगी

रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 23 व 26 सितंबर, सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस 22 एवं 25 सितंबर, हैदराबाद-पटना एक्सप्रेस 27 सितंबर, पटना-हैदराबाद एक्सप्रेस 20 व 25 सितंबर, वास्कोडिगामा-जसीडीह जंक्शन एक्सप्रेस 22 सितंबर, जसीडीह-वास्को डिगामा एक्सप्रेस 25 सितंबर, सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस 22 सितंबर को रद्द रहेगी।

अनूपपुर-चिरमिरी रद्द

न्यू कटनी स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। इस कारण 20 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रीवा-चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। रैक की अनुपलब्धता के कारण 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चिरमिरी-अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल भी रद्द रहेगी।

इस माह रद्द ट्रेनों के आदेश

  • भोपाल मंडल रेल के जुझारपुर रेलवे स्टेशन में नॉन इंटर लॉकिंग के काम की वजह से 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इंदौर-पुरी-इंदौर एक्सप्रेस, छिंदवाड़ा-इंदौर एक्सप्रेस, इंदौर-सिवनी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।
  • पश्चिम मध्य रेलवे में अधोसंरचना विकास कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली ​बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर, कटनी-चिरमिरी-कटनी पैसेंजर को रद्द किया गया।
  • उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन में वाशेबल अप्रोन का काम 35 दिन तक चलेगा।
  • पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के न्यू कटनी स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के काम की वजह से 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 24 ट्रेनों को कैंसिल किया गया, 5 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही है। एक मेमू पैसेंजर को 15 दिन आधे रास्ते चलाया जाएगा।

Author