CG में इसी सप्ताह आएगी बीजेपी की दूसरी लिस्ट

Spread the love

छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची का इंतजार अब खत्म होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी इसी सप्ताह अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने वाली है। सूची तय कर ली गई है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा दिल्ली मुख्यालय से की जाएगी।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा 30 सितंबर को बिलासपुर में होने वाली है। इस सभा के बाद प्रत्याशियों की सूची का ऐलान हो सकता है। वहीं कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा अक्टूबर माह के शुरुआती सप्ताह में कर सकती है।

 

Author