पवन बंसल की जगह अब माकन कांग्रेस कोषाध्यक्ष

Spread the love

कांग्रेस ने रविवार को पवन कुमार बंसल की जगह अजय माकन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। माकन को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। राजस्थान के प्रभारी महासचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद से वह बिना पद के थे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘पार्टी अध्यक्ष ने अजय माकन को तत्काल प्रभाव से एआईसीसी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी निवर्तमान कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल के योगदान की सराहना करती है।’

 

Author