‘विकसित राष्ट्र बनने को और मजबूत सशस्त्र बलों की जरूरत’

Spread the love

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए आधुनिक उपकरणों से लैस और अधिक मजबूत सशस्त्र बलों की जरूरत है। उन्होंने सेना के तीनों अंगों द्वारा वित्तीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने दिल्ली छावनी में रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) के 276वें वार्षिक दिवस समारोह में उसकी कई डिजिटल पहल की शुरुआत करने के बाद ये टिप्पणियां कीं। डीएडी को ‘रक्षा वित्त का संरक्षक’ बताते हुए उन्होंने आंतरिक सतर्कता तंत्र मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे न केवल समस्या से तुरंत निपटने में मदद मिलेगी, बल्कि रक्षा लेखा विभाग पर लोगों का विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर हम एक विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं तो हमें आधुनिक हथियार तथा उपकरणों से लैस मजबूत सशस्त्र सेनाओं की आवश्यकता होगी।

 

Author