मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ में शामिल होने रायपुर पहुंचे सीएम प्रमोद सावंत

Spread the love

रायपुर। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शपथ ग्रहण में शामिल होने रायपुर पहुँच चुके है। यहाँ उन्होंने मीडिया से बात की और छत्तीसगढ़ के सीएम को बधाई दी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आई है। छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत अभिनंदन और आभार व्यक्त करता हूं। निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टीम मोदी गारंटी को पूरा करेगी यह मैं दावे के साथ कह सकता हूँ।

बता दे कि छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का चयन कर लिया गया है। भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय को प्रदेश की कमान सौंप दी गई है। विष्णुदेव साय आज राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री और कई मंत्री भी शपथ ले सकते है।

Author