रायपुर। लोगों को नई जिंदगी देने के लिए स्मार्ट सिटी रायपुर में ऑर्गेन डोनेशन और ट्रांसप्लांट के लिए ग्रीन कॉरिडोर डेवलप किया जाएगा. इसके लिए केंद्र की आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के साथ मिलकर आईआईएससी बंगलुरु एक मंच तैयार कर रहा है. ग्रीन कॉरिडोर सिस्टम आपात स्थिति में किसी जान बचाने के लिए या फिर दुर्घटना के वक्त काम आता है. रायपुर नगर निगम से जु़ड़े अफसरों का कहना है कि हर एंबुलेंस में जीपीएस सिस्टम लगाया है गया है.
जीपीएस सिस्टम आईटीएमएस से जुड़ा रहेगा. जैसे ही एंबुलेंस ट्रैफिक सिग्नल के 200 मीटर के दायरे में पहुंचेगा वैसे ही ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन हो जाएगी. जीपीएस की मदद से एंबुलेंस की स्पीड और वो कहा हैं उसपर भी नजर रखी जा सकेगी. नए सिस्टम की मदद से मरीज को सही समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा और उसका इलाज शुरु हो जाएगा.







