रायपुर में एसी फटने से घर पर लगी आग, ब्लास्ट से खिड़की के टूटे कांच, धमाके से लोग हुए हैरान, मचा हड़कंप, महिला समेत BJP नेता का भाई की मौत

Spread the love

रायपुर : राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर वन में शनिवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें महिला समेत दो लोगों की जान चली गई. देवेंद्र नगर सेक्टर-1 में स्थित एक मकान में रात करीब 8 बजे एसी फटने से अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग दूसरी मंजिल में लगी. जहां ऑटोमेशन आर्ट नाम से एक होम इंटीरियर डिजाइन का ऑफिस चलाता था. इस आग की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट से विस्फोट होना बताया जा रहा है. जिससे पूरे ऑफिस में आग फैल गई.
इस हादसे में ऑटोमेशन आर्ट के संचालक आरिफ मंजूर खान और कर्मचारी महिला सेजबहार निवासी मुस्कान उर्फ मशरत खान बुरी तरह झुलस गए. आग की खबर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस बल पहुंचा. जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया और दोनों घायलों को अंबेडकर अस्‍पताल अस्पताल भेजा गया। हालांकि. डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया.
स्थानीय पार्षद बंटी होरा ने बताया कि सेक्टर-1 में रेसिडेंशियल कम कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स है. इसमें ऑटोमेशन आर्ट कंपनी का दफ्तर है. इसी दफ्तर में ब्लास्ट हुआ है. ब्लास्ट इतनी तेज हुआ कि खिड़की के शीशे टूटकर नीचे जा गिरे. हादसे के समय एक महिला और एक पुरुष अंदर थे. देवेंद्रनगर में जिस जगह यह हादसा हुआ. वह भीड़भाड़ वाला इलाका है. घटनास्थल पर भारी भीड़ लग गई. आग बुझा ली गई है. और पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही है.
जहां हादसा हुआ वहां क्लीनिक के साथ ट्यूशन क्लास संचालित की जाती है. ऑटोमेशन आर्ट के संचालक आरिफ ने अपने ऑफिस से धुंआ उठते देख नीचे उतरा ट्यूशन पढ़ने आए बच्चों को अपने ऑफिस के अंदर से धुंआ उठते देख बच्चों को जाने के लिए कहा.
बताया जा रहा है कि ऑफिस के नीचे के माले में ट्यूशन पढ़ रहे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद आरिफ को ऑफिस के अंदर अपने स्टाफ के फंसे होने की जानकारी मिली. इसके बाद आरिफ ने मुस्कान को बाहर निकालने अपने ऑफिस के अंदर गया और डोर अंदर से ऑटोमेटिक लॉक हो गया. डोर के ऑटोलॉक होने के बाद आरिफ और युवती अंदर ही फंस गए. उसी समय एसी में ब्लास्ट होने और अंदर धुंआ भरने की वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
आरिफ के दोस्तों के मुताबिक, आरिफ ने शाम साढ़े छह बजे के करीब अपने दोस्तों को कॉल कर जल्दी काम निपटाकर मिलने आने की बात कही थी. हादसे की जानकारी मिलने के बाद आरिफ के परिचित अस्पताल पहुंचे. उन्हें हादसे को लेकर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं.
मुस्कान के घर में वह अपनी बूढ़ी मां के साथ रहती थी. मुस्कान घर की अकेली कमाऊ सदस्य थी. मुस्कान के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. मुस्कान आरिफ के ऑफिस में इवेंट संबंधित काम देखती थी. आरिफ के दो बेटे हैं. दोनों इवेंट का काम करते हैं.
ऑफिस में तीन एसी लगे हुए थे, उनमें से एक एसी में ब्लास्ट हुआ है. एसी में इतना जबरदस्त ब्लास्ट हुआ कि ऑफिस की बाल्कनी में लगा शीशा टूटकर चकनाचूर होकर नीचे गिर गया. गनीमत यह रही ऑफिस के नीचे कोई बच्चा नहीं खेल रहा था. वरना और बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

Author