बेटे की शादी के लिए मांगा बकरा और 50 हजार रुपये, ACB ने धर दबोचा, तहसील कार्यालय का बाबू बहाली के एवज में कोटवार से रिश्वत लेते गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने महासमुंद में छापामार कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में पदस्थ रिश्वतखोर बाबू माईकल पीटर को पकड़ा है. आरोपित बाबू ने सस्पेंड कोटवार से बहाली करने के लिए 50 हजार रुपये और एक बकरा भी मांगा था. एसीबी ने शिकायत की जांच कार्रवाई करते हुए बाबू को मंगलवार को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ तहसील कार्यालय से गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राजू चौहान, ग्राम आरबी चीफ मेन, तहसील पिथौरा ने एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की थी कि वह ग्राम आरबी चीफ मेन में कोटवार के पद पर पदस्थ है. कुछ दिन पहले उनका निलंबन हुआ था. सस्पेंड से बहाली के लिए आवेदन पेश करने पर कानूनगो शाखा के माईकल पीटर, सहायक ग्रेड-2 ने 50 हजार रुपये रिश्वत और एक बकरे की भी मांग की है.
प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपित को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था. इस मामले के वेरिफिकेशन के बाद एसीबी ने ट्रैप बनाया और सुनियोजित तरीके से रिश्वत लेने वाले आरोपित माईकल पीटर को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के मुताबिक आरोपित बाबू माईकल पीटर के बेटे की शादी 28 दिसंबर को है. शादी की पार्टी के लिए कोटवार से रिश्वत के तौर पर एक बकरा मांगा था. वहीं, चार बकरे और खोजने के लिए कहा गया था. ऐसा नहीं करने पर बहाली रोकने की बात कही गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

Author