रायपुर : रायपुर में 4 जून को छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन एवं छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन लेडिस विंग की बैठक रखी गई. जिसमें संगठन का विस्तार कर रुपरेखा तैयार की गई. इस मौके पर मोनू सलूजा को प्रदेश संगठन में महासचिव का और रोमी भल्ला को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया. साथ ही लेडिस विंग द्वारा आयोजित 7 जून को होने वाले सिक्खी स्वरुप एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को श्याम नगर गुरुद्वारा साहिब में किया जाना है. जिसमें 200 बच्चे को रजिस्ट्रेशन हुआ है. सारे बच्चे सिक्खी स्वरुप के साथ बहुत से आकर्षित प्रतियोगिता की जाएगी और बच्चों को पुरस्कार भी दिया जाएगा।
उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के संस्थापक हरपाल सिंह भामरा प्रदेश अध्यक्ष दलजीत चावला, कार्यकारी अध्यक्ष लवली अरोड़ा हरकिशन सिंह टिंकू होरा गुरमीत सिंह टोनी रंजीत अरोड़ा तजिंदर सिंह मनमीत होरा विक्की अरोड़ा यशवंत सिंह मोनू सलूजा गुरुचरण सिंह गोल्डी खनूजा और महिला विंग से प्रदेश अध्यक्ष श्वेता अरोड़ा रुमी सलूजा तरण अरोड़ा रुबी गांधी गुरमीत छाबड़ा गुरनीश कौर गुरदीप कौर अन्य भी पदाधिकारी गण शामिल हुए
2025-06-06








