ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के अधिकारियों के द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार के कारनामों का परत दर परत होगा खुलासा।
आयुक्त महोदय से की गई शपथ-पत्र के साथ लिखित शिकायत लोकायुक्त कार्यालय के साथ साथ बालोद कलेक्टर महोदया, जिला पंचायत CEO बालोद,अधीक्षण अभियंता रायपुर, कार्यपालन अभियंता बालोद एवं आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो EOW रायपुर के संज्ञान में भी लाया गया उक्त मामला।
उच्च स्तरीय जांच कमेटी करेगी निष्पक्ष जांच साथ ही आय से अधिक संपत्ति की भी होगी जांच पड़ताल नही बक्शे आयेगे दोषी अधिकारी , कर्मचारी ,सचिव
शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को अधिकारी लगा रहे पतीला
कागजों पर हो रहे पूरे कार्य धरातल पर केवल बिल वाउचर ।
ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के एस.डी.ओ. द्वारा बिना स्थल निरीक्षण के कार्य पूर्ण होने से पहले आधे-अधूरे कार्य का किया जा रहा सत्यापन।
ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के एक एस.डी.ओ. द्वारा उक्त विषय पर चर्चा करने पर बताया गया की सभी कार्यों का स्थल निरीक्षण करना संभव नही।
जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (DMF) मद अधिकारियों के लिए बना कमाई का जरिया।








