पूर्व में हुई शिकायत की जांच को लीपापोती कर भर्मित व गलत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया जिसका खुलासा भी “तहलका पत्रिका” द्वारा बहुत जल्द किया जायेगा
जांच कमेटी अध्यक्ष का नाम आते ही पहले ही विभाग में मचे हडकंप के बाद अध्यक्ष जांच कमेटी के द्वारा निष्पक्ष एवं निर्भीक जांच करने हेतु शिकायत के आधार पर वन मंडल कार्यालय खैरागढ़ से छेंदारी जलाशय पर निर्माण कराये गये पर्यटन स्थल में खरीदी किये गये सामाग्री व भुगतान के प्रमाणक उपलब्ध कराने पत्र लिखा गया परंतु वन मंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत वन मंडल खैरागढ़ के द्वारा जानबूझकर कर दस्तावेज उपलब्ध नही कराया जा रहा है और न ही जांच में सहयोग किया जा रहा है साथ ही वन मंडलाधिकारी खैरागढ़ के द्वारा उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने के साथ साथ दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

वन मंडल खैरागढ़ के वन परिक्षेत्र छुईखदान के छिंदारी बांध (रश्मिदेवी जलाशय) तट पर वन विभाग द्वारा बनाये गये पर्यटक स्थल में हुए लोखों के भ्रष्टाचार की जांच हुई प्रारंभ नही बख्से जायेगें दोषी

मुख्य वन संरक्षक क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग के संज्ञान में आते ही तत्काल प्रभाव से छिंदारी बांध पर्यटक स्थल निर्माण में हुए लाखों के भ्रष्टाचार की शिकायत पर कमेटी गठन कर तत्काल निष्पक्ष व तथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने अनिल बोम्बाडे संलग्नाधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग को बनाया गया जांच कमेटी अध्यक्ष
स्वच्छ ईमानदार व कठोर कार्यवाही के लिए जाने जाने वाले संलग्नाधिकारी का नाम सामने आते ही विभाग में होने लगी चर्चा
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार जांच कमेटी अध्यक्ष को जांच से हटाने चल रही थी भागदौड़ पर निष्कर्ष सीफर
छिंदारी बांध पर पर्यटक स्थल निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार का “तहलका पत्रिका” द्वारा किया जायेगा परत दर परत खुलासा








