तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पत्नी की लाश छोड़ वाहन वाहन पकड़ने भागा पति घायल, 24 घंटे में चार लोगों की मौत

Spread the love

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. लेकिन पत्नी को खोने के बाद पति ने हादसा कर भाग रहे ट्रक का पीछा कर उसे पकड़वा दिया. घायल पति ने राहगीर की मदद से करीब 25 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया और पुलिस की मदद से आरोपी वाहन को पकड़ लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक बतौली थाना क्षेत्र के देवरी डूमरपारा निवासी सुखन एक्का उम्र 52 साल अपनी पत्नी रीता एक्का उम्र 48 साल के साथ शुक्रवार सुबह अपने ससुराल सोनतरई देवरी गए थे. दोनों पति-पत्नी शाम को हंसी-खुशी अपने घर वापस लौट रहे थे. लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया.
दंपति राष्ट्रीय राजमार्ग-43 से गुजर रहे थे. तभी सेदम बाजारडांड के पास सीतापुर की तरफ से अंबिकापुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक नम्बर HR 55 AN 0067 ने उनकी बाइक नम्बर CG15 DU4819 को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार रीता एक्का सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पति सुखन एक्का भी हादसे में घायल हो गए. उनके कंधे में गंभीर चोट आई. हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने उनकी मदद की.
हादसे के बाद जब सुखन एक्का ने अपनी पत्नी का खून से लथपथ शव देखा तो उन्होंने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ने का फैसला किया. सुखन ने पास के होटल में मौजूद एक राहगीर से मदद मांगी और बाइक से हादसा करने वाले ट्रक का पीछा शुरू कर दिया. घायल होने के बावजूद उन्होंने करीब 25 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया.
ट्रक का पीछा करते हुए सुखन एक्का रघुनाथपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचे. वहां पुलिस की मदद से ट्रक को रोक लिया गया. इसके बाद ट्रक को वापस बतौली थाना लाया गया. घायल पति ने बतौली थाने पहुंचकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया है.
इस हादसे की खबर मिलते ही मृतका रीता एक्का के मायके और ससुराल पक्ष में शोक की लहर फैल गई. अपने घर लौटते समय हुए इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है. मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है. वहीं हादसे की वजह बने ट्रक और चालक के बारे में भी जांच की जा रही है.

बुझ गया घर का चिराग
तेज रफ्तार दो बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत में तीन घरों का चिराग बुझ गया. बताया जा रहा है कि मैनपाट में शुक्रवार रात 8 बजे तेज रफ़्तार प्लेटिना बाईक व पल्सर बाइक सवारों के बीच आमने सामने टक्कर में मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई. जबकि तीसरा गंभीर युवक जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया.इस हादसे से मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है.
अर्जुन जा रहा था ससुराल
हादसा सरगुजा के मैनपाट के कमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदापुर से बिजलहवा मार्ग में हुआ. पुलिस ने मृतकों की पहचान रघुनाथपुर चोरकीडीह निवासी अर्जुन विश्वकर्मा उम्र लगभग 20 वर्ष, वंदना निवासी गुड्डू माझी पिता धनाराम उम्र 18 वर्ष और सीतापुर निवासी विफन राम 32 वर्ष के रूप में की है. बताया जा रहा है कि अर्जुन विश्वकर्मा अपने ससुराल जा रहा था। वहीं रास्ते में हुए दर्दनाक हादसे से दर्दनाक मौत हो गई.
दो दोस्त गए थे मैनपाट घूमने
पुलिस ने बताया कि मृतक अर्जुन विश्वकर्मा एक बाइक में वहीं गुड्डू माझी और उसका साथी विफन राम दूसरे बाइक में सवार थे। दोनों मैनपाट घूमने के लिए गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में दोनों बाईक के परखच्चे उड़ गए। तीनों युवकों के परिवारों में शोक का माहौल है. फिलहाल कमलेश्वर पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.
नेशनल हाईवे-43 पर ट्रक ने महिला को कुचला
दूसरी घटना हाईवे पर हुई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती को टक्कर मार दी. जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-43 पर सेदम बाजार के पास पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी. हादसे में देवरी निवासी रीता एक्का (48) की मौत हो गई. जबकि उनके पति सुखन एक्का गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों सीतापुर से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस अज्ञात ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है.

Author