ट्रैक्टर की स्टीयरिंग से बैठे बच्चे ने अनजाने में घुमा दी चाबी, पहिए के नीचे आने से ढाई वर्षीय के मासूम की मौत, बड़े भाई के सामने बिछड़ गया ढाई साल का लाडला

Spread the love

कोरबा : कोरबा जिले के सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र के पथरीपारा क्षेत्र में हुए एक घटनाक्रम में ढाई साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. घर के पास खेलने के दौरान वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। इस घटना ने आसपास के लोगों को दुखी कर दिया है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरीपारा, नीलगिरी बस्ती, वार्ड नम्बर 20 का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास के लिए निर्माण सामग्री लाने वाला एक ट्रैक्टर के नजदीक ही निर्माण कार्य चल रहा था. इस दौरान 5 साल का बच्चा मोहम्मद अंजार ट्रैक्टर की स्टेरिंग पर बैठ गया और उसे ध्यान ही नहीं रहा कि उसका छोटा भाई मोहम्मद अब्दुल लतीफ नीचे मौजूद है. पार्षद चंद्रलोक सिंह ने बताया कि ढाई साल के बच्चे की घटना मौत हुई है.
हादसे की जानकारी मिली तो बड़ी तादाद में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक कुछ नहीं बचा था. वहां परिजनों की चीखें सुनाई दे रही थी. सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण हुई है. बच्चों की मौत पर मार्ग कायम किया गया है.
कुल मिलाकर यह लापरवाही का एक बड़ा नतीजा है. जो कोरबा के सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र में सामने आया। जरूर इस बात की है कि अगर कहीं बच्चे मौजूद है तो उनके पालकों को बराबर निगरानी भी करना चाहिए। ताकि इस तरह की अनहोनी से बचा जा सके.

Author