पुरानी रंजिश और अतिक्रमण हटाने के विवाद में फावड़े से सरपंच पति पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Spread the love

जांजगीर चाम्पा : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम किरीत पंचायत द्वारा अवैध कब्जा हटाने के नोटिस जारी किये जाने पर आग बबूला होकर मेरा जमीन खाली कराओगे कहते हुए आरोपी ने फावड़े से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया, आरोपी को थाना नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राजन पात्रे निवासी किरीत, थाना नवागढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 जुलाई को वह सचिव के साथ किरनेश चाईस सेंटर तालाब ठेका के लिए निविदा सूचना निकलवाने गया था. वहां गांव का संतोष साहू मिला. जिसने गांव के गोठान के पास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है. पंचायत द्वारा उसे हटाने के लिये तीनबार नोटिस जारी किया जा चुका है. इसी बात पर आरोपी आग-बबूला हो गया. और प्रार्थी को गाली-गलौच करते हुये बोला कि तुम बहुत बड़े सरपंच पति बनते हो. मेरा जमीन खाली कराओगे. उससे पहले मैं तुमको जान से मारकर उसी जमीन में गाड़ दूंगा. यह कहते हुए आरोपी ने अपने पास रखे फावड़े से प्रार्थी के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया. सिर में गंभीर चोट आने पर प्रार्थी के साथियों ने उसे इलाज के लिये राछाभांठा अस्पताल में भर्ती कराया.
इस रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में जुर्म दर्ज कर जांच कार्यवाही में लिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में थाना नवागढ़ पुलिस ने जांच शुरू की. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने पर उसने जुर्म करना कबूल किया. धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया.
आरोपी
संतोष साहू उम्र 52 साल निवासी किरीत , थाना नवागढ़, जिला जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)

Author