रायपुर : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा हाल ही में घोषित एम.कॉम. प्रावीण्य सूची में गुरुकुल महिला महाविद्यालय, रायपुर की वाणिज्य संकाय की मेधावी छात्रा उजमा कौशर पिता नजरुद्दीन चौहान रायपुर ने 2000 में से 1571 अंक हासिल कर पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है. इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा.
इस गौरवपूर्ण कामयाबी पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह कामयाबी छात्रा की कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण और वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल एवं विभाग के प्राध्यापकों डॉ. कविता सिलवाल, डॉ. रात्रि लहरी एवं सुश्री मान्या शर्मा के सतत मार्गदर्शन और प्रेरणा का परिणाम है.
इस मौके पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल ने छात्रा को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उजमा कौशल की यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय एवं वाणिज्य विभाग के लिए गर्व का विषय है. हमें विश्वास है कि वह भविष्य में भी अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का नाम निरंतर गौरवान्वित करती रहेंगी.
छात्रा की इस उल्लेखनीय सफलता पर महाविद्यालय शासी निकाय समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी, महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री तरल मोदी, सचिव श्रीमती शोभा खंडेलवाल सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं.
प्रदेश अध्यक्ष CTB फाउंडेशन हाजी मोहम्मद राजिक चौहान ने कहा कि वाणिज्य प्रावीण्य सूची में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सत्ती बाज़ार निवासी जनाब नज़रुद्दीन चौहान साहब की होनहार बेटी को दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत मुबारकबाद। 💐🏆
यह उपलब्धि केवल आपके परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरी बिरादरी के लिए गर्व (फ़ख़्र) और सम्मान का विषय है. आपकी मेहनत, लगन और शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि सच्ची सफलता निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प से हासिल होती है.
भाई नज़रुद्दीन चौहान को भी इस शानदार परवरिश और बेटी की कामयाबी पर बहुत बहुत मुबारकबाद.. ऐसी होनहार बेटियाँ समाज और बिरादरी का गौरव होती हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनती हैं. पूरी बिरादरी को आप पर फ़ख्र है. आपने अपनी मेहनत से अपने परिवार सत्ती बाज़ार रायपुर और पूरी बिरादरी का नाम रोशन कर दिया. अल्लाह तआला इस होनहार बेटी के इल्म में और बरकत अता फ़रमाए, उसे जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी, इज़्ज़त और बुलंद मुक़ाम नसीब फ़रमाए. आमीन
2026-07-23











