रायल ट्रेवल्स की बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, मचा हड़कंप, 19 यात्री घायल, चार की हालत नाजुक, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Spread the love

बलौदाबाजार : रायपुर से गिधौरी आ रही यात्रियों से भरी बस की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिससे 19 यात्री घायल हो गए. इनमें चार लोग नाजुक बताई जा रही है. घटना ग्राम सकरी के पास हुई. हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई. हादसे की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस और 112 के वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया. जहां चिकित्सकों की टीम हादसे की खबर मिलते ही पहले से तैयार थी. चिकित्सकों की टीम ने फौरन घायलों का इलाज शुरू किया. बस रायल ट्रेवल्स की है
मिली जानकारी के मुताबिक रॉयल ट्रेवल्स की बस रायपुर से यात्रियों को लेकर गिधौरी की तरफ जा रही थी. इसी दौरान ग्राम सकरी के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे यात्रियों को झटका लगा और कई लोग घायल हो गए. ज्यादातर यात्रियों के सिर पर चोट आई है. लेकिन बड़े खतरे से बच गए.
चार लोगों का इलाज जारी, बाकी की छुट्‌टी : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने बताया कि ग्राम सकरी के पास बसहादसा हो गया. करीब 19 यात्रियों को चोट आई है. गंभीर रूप से 4 लोग घायल हैं. जिनका इलाज जारी है. अभी स्थिति कंट्रोल में है. बाकी घायलों को मामूली चोटें आई थी. इलाक के बाद सबको छुट्‌टी दे दी गई है.
घायलों का इलाज जारी है : एएसआई
कोतवाली एएसआई सुनील खुंटे ने बताया कि ग्राम सकरी में आईटीआई के पास ट्रक और बस में टक्करहो गई. घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है. इलाज जारी है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
आपको बता दें कि ग्राम सकरी के पास अक्सर सड़क हादसे होती ररहते हैं. स्थानीय लोगों ने इस पर रोक लगाने पुलिस प्रशासन से ठोस पहल करने की मांग उठाई है.

Author