खाट पर सो रही 8 साल की बच्ची, आधी रात करैत सांप बनकर पहुंचा ‘यमराज’ का दूत, फिर जो हुआ जानकर फट जाएगा कलेजा!, गांव में पसरा मातम

Spread the love

जांजगीर : बरसात के मौसम में सांपों के काटने की समस्या बेहद आम है. छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से सर्पदंश की खबरें अक्सर आती रहती हैं. लेकिन हाल ही में जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जिले के ग्राम पंचायत कामता में मानसून के इस मौसम के बीच एक मासूम बच्ची की सांप के काटने से मौत हो गई. आधी रात 8 साल की मासूम बच्ची घर के भीतर अपनी खाट पर बेफिक्र होकर सो रही थी. तभी वहां पहुंचे करैत सांप ने लड़की को काट लिया. जिससे वो चीखने लगी. हालत देखकर परिवार वालों का कलेजा फट गया. ऐसे में उन्होंने फौरन उस सांप को मार दिया और इलाज के लिए बच्ची को हॉस्पिटल ले जाने लगे. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कामता में रोजाना की तरह परिवार के सभी सदस्य रात का खाना खाकर सो रहे थे. करीब 8 साल की मासूम प्रिया यादव भी अपने कमरे के अंदर खाट पर गहरी नींद में सो रही थी. रात के करीब 2:30 बजे जब चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था. तभी एक जहरीला सांप कच्चे मकान की दरारों से होता हुआ कमरे में दाखिल हुआ और सीधे खाट पर चढ़ गया. बेड पर सो रही प्रिया के पेट के हिस्से में जहरीले सांप ने जोरदार डंक मार दिया. जहरीले सांप के काटते ही मासूम बच्ची भयानक दर्द से चीख उठी और रोने लगी. बच्ची की चीख-पुकार और रोने की आवाज सुनकर कमरे में सो रहे परिजन हड़बड़ाकर फौरन जागे. जब उन्होंने रोशनी करके देखा तो खाट के पास जहरीला सर्प रेंगता हुआ दिखाई दिया. जिससे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई.
हालात को समझते ही घर में चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने बिना एक पल की देरी किए नाजुक हालत में तड़प रही प्रिया को संभाला और आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी खरौद अस्पताल लेकर पहुंचे. खरौद अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया. लेकिन बच्ची के शरीर में जहर तेजी से फैल चुका था और उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी. मासूम की नाजुक हालत को देखते हुए खरौद अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे फौरन बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर रेफर कर दिया. परिजन एम्बुलेंस के जरिए तेजी से मासूम प्रिया को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए. लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में जहर के असर की वजह से मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया. जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चेकअप के बाद प्रिया यादव को आधिकारिक रूप से मृत घोषित कर दिया.
बेहद खतरनाक होता है करैत सांप
भारत के खतरनाक सांपों की बात करें तो करैत उसमें पहले स्थान पर आता है. यह बेहद जहरीला और रात के अंधेरे में लोगों को अपना शिकार बनाता है. इसकी सबसे बड़ी पहचान इसका चमकदार गहरा काला या नीले-सफेद रंग का शरीर है. जिस पर सफेद रंग की पतली पट्टियां बनी होती हैं. यह सांप मुख्य रूप से रात के समय सक्रिय होता है. और दिन में चूहे के बिलों, ईंटों के ढेरों या खेतों की दरारों में छिपा रहता है. इसके जहर में शक्तिशाली न्यूरोटॉक्सिन होता है. जो सीधे इंसान के तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है और मांसपेशियों को पंगु बना देता है. इसके काटने की सबसे खतरनाक बात यह है कि इसमें बहुत कम या न के बराबर दर्द और सूजन होती है. जिससे सोते हुए इंसान को अक्सर इसके काटने का पता भी नहीं चलता और सुबह पेट दर्द, कमजोरी या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण उभरते हैं. उचित समय पर एंटी-वेनम न मिलने पर यह पूरी तरह से जानलेवा साबित हो सकता है.

Author