कांकेर : कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से एक दुखद खबर सामने आई है. बसंत नगर में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतका की पहचान निहारिका महिलांगे के रूप में हुई है. वह पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल भानुप्रतापपुर में पढ़ाई करती थी. छात्रा की मौत से इलाके में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुत्ताब्बिक बीती रात करीब 2 बजे निहारिका ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की.
पंचनामा और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. फिलहाल खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस के मुताबिक घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन भी जब्त किया है. मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.
2026-07-30











