रायपुर/अभनपुर : अभनपुर के उरला मोड़ के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही तीन बाइकों को टक्कर मार दी. जिससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीँ कार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कार ने तीन बाइकों को रौंदा
मिली जानकारी के मुताबिक कार अभनपुर से रायपुर की तरफ जा रही थी. जबकि तीनों बाइक रायपुर से अभनपुर की तरफ आ रही थीं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में से एक का इलाज अभनपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है. जबकि दो अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए अभनपुर के अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
कार चालक फरार
चिकित्सकों के मुताबिक तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे के बाद कार सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. खबर मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है और हादसे के वजह की जांच की जा रही है.
2026-08-05











