लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच SP अंकिता शर्मा का सख्त एक्शन, टीआई लाइन अटैच, प्रशिक्षु डीएसपी को मिली जिम्मेदारी

Spread the love

डोंगरगढ़ : लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद डोंगरगढ़ थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर को लाइन अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही थाने में पदस्थ आरक्षक अशोक कुमार यादव और किशन कुमार चंद्रा को भी पुलिस लाइन भेजा गया है. अब डोंगरगढ़ थाने की जिम्मेदारी प्रशिक्षु डीएसपी सुमन जायसवाल को सौंपी गई है. वह प्रशिक्षण पूरा करने के बाद हाल ही में वापस लौटी हैं.
बोरतलाव और अजाक थाने में भी बदलाव
एसपी अंकिता शर्मा ने बोरतलाव थाना प्रभारी के पद में भी परिवर्तन किया है। निरीक्षक हरीनाथ रावत को बोरतलाव थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।वहीं निरीक्षक द्वारिका मंडावी को अजाक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
डोंगरगढ़ थाने में नए पुलिसकर्मियों की तैनाती
पुलिस प्रशासन ने डोंगरगढ़ थाने की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आरक्षक मुकेश टांड़े, हीरालाल यादव और मनोज दीवान को भी यहां पदस्थ किया है।पुलिस विभाग का मानना है कि नई तैनाती और जिम्मेदारियों में बदलाव से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

Author