छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी में बंपर भर्ती, 1235 पदों पर होगी नियुक्ति; डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत कई पद शामिल, जानिए कौन-कौन से पदों पर होंगी नियुक्तियां

Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बिजली कंपनी में नौकरी का बड़ा मौका आया है. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में 1235 पदों पर भर्ती की जाएगी. पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया है.
भर्ती में सहायक अभियंता (AE), कनिष्ठ अभियंता (JE), प्लांट अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर एवं स्टाफ, विधि विभाग, वित्त अधिकारी और सुरक्षा विभाग से जुड़े पद शामिल हैं.
जनरेशन कंपनी में सबसे ज्यादा पद
कुल 1235 पदों में सबसे ज्यादा 547 पद छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में हैं. वहीं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 415 और ट्रांसमिशन कंपनी में 96 पदों पर भर्ती होगी. तीनों कंपनियों के कॉमन कैडर में भी 177 पद रखे गए.
तृतीय वर्ग के सबसे ज्यादा 711 पद
भर्ती में तृतीय वर्ग के पदों की संख्या सबसे ज्यादा है. कुल पदों में द्वितीय वर्ग के 189, तृतीय वर्ग के 711 और चतुर्थ वर्ग के 335 पद शामिल हैं.
वेबसाइट पर मिलेगी भर्ती की पूरी जानकारी
भर्ती का विज्ञापन छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) विभाग की तरफ से जारी किया गया है. पात्रता, पदवार जानकारी, चयन प्रक्रिया और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी CSPC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है. इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दी गई शर्तों और पात्रता को जरूर देख लें.

कंपनीवार पदों का विवरण

कंपनी पद
स्टेट पावर जनरेशन कंपनी 547
स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी 415
कॉमन कैडर 177
स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी 96
कुल 1235

Author