अभनपुर में पुलिस की औचक चेकिंग, अपराध से पहले बटनदार चाकू के साथ आरोपी तिलक गिरफ्तार, हीरो होंडा मोटरसाइकिल और हथियार भी जब्त

Spread the love

रायपुर/अभनपुर : राजधानी रायपुर के ग्रामीण क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में अभनपुर थाना पुलिस ने औचक चेकिंग के दौरान बटनदार धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद करने के साथ ही बिना नंबर की एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की है. मामले में दो नाबालिग बालकों के खिलाफ भी किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 अगस्त 2026 की रात थाना अभनपुर पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी. थाना प्रभारी खुद पेट्रोलिंग टीम के साथ इलाके में भ्रमण कर रहे थे. इसी दौरान अभनपुर नयापारा रोड स्थित हसदा तिराहा के पास तीन व्यक्ति संदिग्ध हालत में आते हुए दिखाई दिए. उनकी हरकत पुलिस टीम को संदिग्ध लगीं। इसके बाद थाना प्रभारी और पेट्रोलिंग टीम ने फौरन तीनों को रोककर पूछताछ और तलाशी की कार्रवाई शुरू की.
पुलिस द्वारा पूछताछ और तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से बटनदार धारदार चाकू बरामद हुआ. आरोपी की पहचान तिलक ध्रुव के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके पर ही चाकू को विधिवत जब्त कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी से चाकू रखने के बारे में वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया. पुलिस ने आरोपी को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर चाकू रखने से संबंधित वैध दस्तावेज या अनुमति पेश करने के लिए कहा. आरोपी की ओर से चाकू रखने के बारे में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया. इसके बाद पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू की.
अभनपुर थाना पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 265/2026 दर्ज किया है. आरोपी तिलक ध्रुव के खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट तथा धारा 111 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में उसके साथ मौजूद दो अपचारी बालकों के बारे में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बटनदार धारदार चाकू बरामद किया है. इसके अलावा एक काले रंग की हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है. जिस पर कोई नंबर दर्ज नहीं था. पुलिस अब जब्त वाहन और हथियार से संबंधित अन्य जानकारी भी जुटा रही है.
पुलिस की यह कार्रवाई उस समय सामने आई है जब जिले में असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग और औचक चेकिंग बढ़ाई जा रही है. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है. अभनपुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध हथियार लेकर घूमने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का संदेश गया है. पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो फौरन पुलिस को खबर करें. ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

Author