रायपुर में गौ-तस्करी का खुलासा, 10 गाय और बछड़ों से भरा माजदा वाहन जब्त, पुलिस ने दस पशुओं को किया बरामद, 2 तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Spread the love

रायपुर : राजधानी रायपुर में गौ-तस्करी का मामला सामने आया है. डीडी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाय और बछड़ों को ले जा रहे एक माजदा वाहन को पकड़ा है. पुलिस ने वाहन से पांच गाय और बछड़ों समेत कुल 10 पशुओं को बरामद किया है. मामले में दो गौ-तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.
पुलिस के मुताबिक आरोपी बिना किसी वैध दस्तावेज के पशुओं का परिवहन कर रहे थे. खबर मिलने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन को रोका और जांच की. जांच के दौरान वाहन के अंदर बड़ी तादाद में पशु मिले. पुलिस ने मौके से आरोपी खिलेश यादव और रविन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने पशुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास पशु परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज मौजूद नहीं. इसके बाद पुलिस ने माजदा ट्रक को भी जब्त कर लिया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पशुओं को कहां से लेकर आए थे और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था. डीडी नगर थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है. साथ ही पशु तस्करी के नेटवर्क की जांच की जा रही है.

Author