रायपुर : पी एल वाय शासकीय हिन्दू उच्चत्तर माध्यमिक शाला में छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया. 12th में कॉमर्स में 89.4% अंको से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र झलेन्द्र कुमार साहू का सम्मान विधायक सुनील सोनी द्वारा किया गया. उन्होंने 5000 रूपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. हमारी संस्था के लिये यह गर्व की बात है. इसी कड़ी में केंद्रिकृत पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिये सानिया आलम, वंशिका ध्रुव और मिथलेश यादव का भी सम्मान किया गया.
सम्मान समारोह का प्रारम्भ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत द्वारा किया गया. संस्था के प्राचार्य अशोक सिंह परिहार द्वारा विधायक का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया. व्याख्याता राजीव वर्मा द्वारा मुख्यअथिति को बैच लगाकर स्वागत किया गया.
उक्त समारोह में शाला विकास समिति की अध्यक्षा श्रीमती हेमलता चंद्राकर शामिल रही. सांसद प्रतिनिधि देबाशीष रॉय का स्वागत पूर्व माध्यमिक शाला की प्रभारी प्रधान पठिका हेमलता संघवाई द्वारा किया गया. विधायक प्रतिनिधि फारुख बेग का स्वागत व्ही किंडो द्वारा किया गया.
समारोह में (भा ज पा )के जिलाध्यक्ष, एवं पार्षद अमर गिदवानी भी उपस्थित रहे. सम्मान समारोह का सफल संचालन डॉ शिप्रा बेग द्वारा किया गया.
2026-08-21











