रायपुर : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग स्तरीय बैठक जगदलपुर में सम्पन्न हुई. जिसमें केंद्रीय कार्यालय सिसौली मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश के माध्यम प्रदेश प्रभारी प्रवीण क्रांति द्वारा वर्तमान प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ का नये प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया.
प्रदेश प्रभारी प्रवीण क्रांति ने उक्त आशय की घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय पंत का पिछले साल कार्यकाल समाप्त हो गया था तब से लेकर प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही के नेतृत्व में संगठन का विस्तार जारी रहा जिसे ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत जी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी के अनुशंसा पर तेजराम विद्रोही को नये प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गयी है.
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)गरियाबंद के अध्यक्ष मदन लाल साहू, उपाध्यक्ष सोहन लाल साहू, श्रीमती भारती साहू, महासचिव योगेन्द्र कुमार साहू, सचिव अर्जुन नागेश, संगठन मंत्री ललित कुमार साहू, कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार साहू सदस्य दामोदर सोरी, रेखराम साहू, कुलेश्वर साहू, गुलाब कोमर्रा, पवन साहू, कमल ध्रुव, होरीलाल साहू, नंदू ध्रुव, कोमन लाल, मनोज कुमार साहू, शेष नारायण चंद्राकर, चेतन तारक, नरेश साहू, भुनुराम साहू, पवन साहू सहित अन्य किसान साथियों ने बधाई दी.
2026-08-21











