बिलासपुर/रतनपुर : बिलासपुर के रतनपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुल के नीचे मिला नवजात सिल्ली मोड़ के पास पुल के नीचे एक नवजात बच्चा लावारिस हालत में मिला. बच्चे को देखकर राहगीरों ने इसकी खबर दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक जांच के बाद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है. वहीं, नवजात को पुल के नीचे छोड़ने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है.
अस्पताल में कराया गया भर्ती (पुल के नीचे मिला नवजात)
रतनपुर के सिल्ली मोड़ के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुल के नीचे राहगीरों ने एक नवजात बच्चे को लावारिस हालत में देखा. खबर मिलने के बाद रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाया गया. प्राथमिक जांच के बाद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है.
जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. इधर, नवजात को पुल के नीचे छोड़ने की घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गई है. आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. ताकि बच्चे को यहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान हो सके.
फिलहाल घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. नवजात को पुल के नीचे किसने छोड़ा मासूम को वहां छोड़ने की वजह क्या थी? क्या उसे जानबूझकर लावारिस छोड़ा गया या इसके पीछे कोई और मजबूरी थी? इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे.
फिलहाल इतना जरूर है कि शनिवार सुबह पुल के नीचे मिले इस मासूम ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. लोगों की नजर समय पर नहीं पड़ती तो हालात और गंभीर हो सकते थे. अब पुलिस की जांच इस बात पर टिकी है कि आखिर इस मासूम को जन्म के बाद पुल के नीचे छोड़कर जाने वाला कौन है.
2026-08-22











