आरंग : नेशनल हाईवे-53 पर रसनी टोल प्लाजा के पास रविवार तड़के करीब 4 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से मारुति अर्टिगा कार पीछे से जा टकराई। हादसे में कार सवार साल की महिला की मौत हो गई. जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक मारुति अर्टिगा नम्बर OD08 V3 993 में कुल आठ लोग सवार थे. सभी लोग ओडिशा के कालाहांडी जिले से रायपुर इलाज के लिए जा रहे थे. इसी दौरान रसनी टोल प्लाजा के पास कार सड़क पर खड़े कंटेनर ट्रक नम्बर CG04 MG 8876 से पीछे से टकरा गई.
हादसे में कार सवार सभी आठ लोगों को चोटें आईं. गंभीर चोट लगने से रायमती/मनधर उम्र 50 साल निवासी मिचगा, थाना जूनागढ़, जिला कालाहांडी, ओडिशा की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलने पर आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया. आरंग पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
2026-08-23











