गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिला में देवभोग मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर कुम्हड़ई तेल नदी के ऊपर सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो से एक बाइक अनियंत्रित होकर जा टकराई. हादसे में बाइक चालक हुकमत यादव पिता तिलचंद यादव उम्र 38 साल घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक हुकमत यादव देवभोग से अपने घर बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान कुम्हड़ई तेल नदी के ऊपर खड़ी गाड़ी से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई. हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है. वहीं चेहरे और सिर पर भी चोट लगी है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
हादसे की खबर मिलते ही 112 टीम मौके पर पहुंची और घायल को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंचाया. आरक्षक संतोष कुमार जांगड़े और चालक राहुल कुमार कश्यप ने तत्परता दिखाते हुए घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया. घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग में इलाज जारी है.
बीएमओ प्रकाश साहू ने बताया कि हादसे में घायल हुकमत यादव के पैर में फ्रैक्चर हुआ है. घायल की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर रेफर किया गया.
2026-08-26











