पत्नी ने घर पर फांसी लगाकर की खुदकुशी
दुर्ग/भिलाईनगर : भिलाई नगर थाना क्षेत्र के रूआबांधा सेक्टर में एक विवाहित अधेड़ महिला द्वारा घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के समय महिला घर पर अकेली थी. जबकि उसका पति बीएसपी में सेकंड शिफ्ट ड्यूटी पर गया हुआ था. घटना स्थल से कोई भी सुसाइडल नोट नहीं मिला है. विवाहित महिला के द्वारा यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया इसका खुलासा नहीं हो सका है.
मिली जाकारी के मुताबिक मृतका की पहचान ममता बघेल पति मनबोध बघेल उम्र 45 साल निवासी रूआबांधा सेक्टर के रूप में हुई है. पति के सेकंड शिफ्ट ड्यूटी पर जाने के बाद महिला घर पर अकेली थी. शाम को अपने पेटडॉग को मंगलवार की शाम को घूमने के बाद घर लौट गई थी. शाम को पति के द्वारा लगातार फोन किए जाने पर पत्नी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने पर घबरा गया था. इसके बाद जानकारी का खुलासा हुआ कि महिला ने कल अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की. शव को मर्च्यूरी में रखवाया गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है. वहीं घटना की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) को भी खबर किया गया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही खुदकुशी के पीछे की असल वजह का खुलसा हो सकेगा.
पाइप लाइन के पास मिला 23 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप
जांजगीर-चांपा : जिले के नैला थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सरखो और तेंदुभाटा के बीच पाइप लाइन के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शव की पहचान तेंदुभाटा निवासी 23 वर्षीय सोनू साहू के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पाइप लाइन के पास शव मिलने की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की खबर पुलिस को दी गई. जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैंडन यार्क अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.
पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा तैयार किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जांजगीर रवाना कर दिया. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है.
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आने की उम्मीद है. वहीं, युवक की मौत की खबर से तेंदुभाटा सहित आसपास के इलाके में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है. फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.











