‘विपक्ष की बैठक में आपको कोई विजन दिखा?’, इंडिया गठबंधन पर भाजपा का पलटवार

Spread the love

इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि आपको विपक्ष की बैठक में आपको कोई विजन दिखा? उन्होंने कहा कि बैठक में विकास का कोई विजन नहीं दिखा। देश के विकास को कोई रूपरेखा दी गई? आतंकवाद के खिलाफ कोई संकल्प नहीं दिखा।

प्रसाद ने कहा कि यह तीसरी बैठक थी। पटना, बैंगलोर और मुंबई। इस पूरी बैठक मे तीसरी बार आपको भारत का कोई विजन दिखाई पड़ा? क्या गरीबों के कल्याण के लिए कोई प्रमाणिक विजन सामने आए? क्या देश की महिलाओं बच्चों के स्वास्थ्य के लिए ठोस बातें कही गईं। क्या भारत की संप्रभुता, सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ प्रमाणिक संकल्प का कोई संकेत दिया गया। क्या देश के विकास, ढांचागत और उद्योगिक विकास की कोई रूपरेखा पेश की गई?

भाजपा नेता ने कहा कि भारत में विविधता है। वो एक विकल्प की तलाश करने निकले हैं। उनकी पूरी कोशिश सिर्फ एक है, नरेंद्र मोदी को मनभर गाली देना। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस में, उनकी टिप्पणियों में विकल्प की तलाश नहीं थी। बल्कि, कौन नरेंद्र मोदी को कितना शापित कर सकता है। इसकी प्रतिस्पर्धा थी। उन्होंन कहा, “विपक्ष आरोप लगाता है कि नरेंद्र मोदी की अधिनायकवादी है, सवालों का जवाब नहीं देती। संविधान के अनुसार नहीं चलती।“ उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यह तीसरी बार है, जब विपक्ष पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं देता।

रविशंकर ने कहा कि राहुल गांधी चीन के प्रवक्ता हो गए हैं? भारत की सेना ने लद्दाख के बारे में बार-बार बताया है। गलवान में क्या हुआ? बाकी जगह क्या, क्या क्या हुआ? सेना पर आप विश्वास नहीं करते हैं। सेना की शहादत पर आप सबूत मांगते हैं। राहुल गांधी को सेना पर विश्वास नहीं है। राहुल गांधी इतनी बेशर्मी से कांग्रेस चाइना के प्रवक्ता बनेंगे। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू के समय 4500 किमी चली गई।

राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
इससे पहले राहुल गांधी ने अडाणी से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और एक विशेष कारोबारी के बीच सांठगांठ सबके सामने है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और भाजपा का भ्रष्टाचार के साथ गठजोड़ है। यही पहली चीज है जिसे ‘इंडिया’ गठबंधन लोगों के सामने उजागर और साबित करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार का विचार गरीबों से पैसा निकालकर कुछ सीमित लोगों तक पहुंचाना है।”

राहुल गांधी ने कहा कि यह गठबंधन जो विचार पेश करने जा रहा है वह एक बार फिर गरीबों को इस देश की प्रगति में शामिल करेगा। उन्होंने अपने हालिया लद्दाख दौरे का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ मैंने लद्दाख में एक सप्ताह बिताया। मैं पैंगोंग झील पर गया, जहां उसके ठीक सामने चीनी हैं। लद्दाख के लोगों के साथ मेरी विस्तृत चर्चा हुई। शायद लद्दाख के बाहर के किसी भी नेता ने लद्दाख के लोगों के साथ यह सबसे विस्तृत चर्चा की है।”

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘वहां पर लोगों ने मुझे स्पष्ट रूप से बताया कि प्रधानमंत्री इस तथ्य के बारे में झूठ बोल रहे हैं कि चीन ने भारतीय जमीन नहीं ली है। लद्दाख का एक-एक व्यक्ति जानता है कि भारत के लोगों को, लद्दाख के लोगों को भारत सरकार ने धोखा दिया है।” उन्होंने कहा कि लद्दाख में जो हुआ है वह बेहद शर्मनाक है।

 

Author