मुख्य वन संरक्षक एवं पदेन महा प्रबंधक जगदलपुर के विरुद्ध न्यायालय जाने बाध्य पूर्व के कार्यकाल की भी होगी जांच।

Spread the love

मुख्य वन संरक्षक एवं पदेन महा प्रबंधक जगदलपुर द्वारा जांच के नाम पर केवल औपचारिकता सिर्फ अश्वासन

वन वृत्त मुखिया के द्वारा
एक ही अधिकारी को सभी प्रकार की जांज का जिम्मा …सालों से जांच लंबित निष्कर्ष सिफर

पदेन महा प्रबंधक जगदलपुर के कार्यकाल में सभी जांचे पेंडिंग जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति इसी प्रकार तहलका पत्रिका.के द्वारा गोदामों की शिकायत पर जानबूझकर एक अस्वस्थ अटेच अफसर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया ताकि जांच कछुआ गति से चलती रहे और आगे जाकर दम तोड दे और भ्रष्टाचार फर्जीवाड़ा करने वाले दोषियों को राहत दी जा सके ऐसा प्रतीत होता है ?
वन वृत्त मुखिया के नाक के नीचे चल रहा वन मंडलों में करोड़ो के भ्रष्टाचार के खेल से उठेगा पर्दा , अवगत कराने के उपरांत भी नही ली गई सुध नियत्रंण का आभाव … सूत्र

सरगीपाल जगदलपुर में बने नवीन तेंदूपत्ता गोदामों में कार्य से पूर्व ही कर दिया गया भुगतान फिर से 50-60 लाख की मांग ….

प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित जगदलपुर के अधीनस्थ विगत चार वर्षों से बन रहे नवीन 6 तेंदूपत्ता भंडारण व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु सरगीपाल में निर्माण हुए तेंदूपत्ता गोदामों में खुल कर भ्रष्टाचार किया गया और अब भी गोदामों में गोदाम प्रभारी द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य करवाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उक्त गोदामों के संबंध में की गई शिकायत पर मुख्य वन संरक्षक एवं पदेन महा प्रबंधक जगदलपुर द्वारा अन्य विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल करते हुए अतिशीघ्र शिकायकर्ता के समक्ष जांच कराने जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था परंतु आज दिनांक तक जांच पूर्ण नही कराई गई ।

Author