रायपुर : बढ़ते कदम के संस्थापक स्व अनिल गुरुबक्षाणी की पुण्यतिथि मानवसेवा दिवस के मौके पर संस्था द्वारा पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर के सहयोग से सातवां निशुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर 13 जुलाई से पंचायत कार्यालय महावीर नगर में शुरु किया जाएगा.
निशुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में सर्वसमाज के बच्चे, बड़े, लेडिस, जेंट्स जो भी सीखना चाहें उन्हें निःशुल्क MS office और Tally की निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी. साथ ही स्पोकन इंग्लिश, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, मोटिवेशन के साथ ही कैरियर गाइडेंस भी दिया जाएगा.
इस सेंटर में 10 कंप्यूटर के जरिए एक बैच में 20 छात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी. छात्रों की तादाद ज्यादा होने पर बैच बढ़ाये जाएंगे.
तीन महीने का कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों की परीक्षा आयोजित कर उसमे कामयाब होने वाले छात्रों को ग्रेड देकर उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया जाता है.
अब तक सभी आयु वर्ग के महिला व पुरुष मिलाकर 10 हजार से ज्यादा छात्र इसका फायदा उठाकर अपने कैरियर में आगे बढ़े हैं.
जिन्हें भी निःशुल्क कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में सीखना हो वे कृपया पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर के कार्यालय में आकर फार्म भरकर 7 जुलाई तक जमा कर देंवें.
कान्टेक्ट नम्बर 83448 90000
स्थान – पंचायत कार्यालय, A-10, आनंद विहार कॉलोनी, महावीर नगर, रायपुर
समय – सुबह 11 बजे से रात 8 बजे
(रविवार बंद रहेगा)
2025-06-30









