जशपुर : जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपने ही पिता पर लकड़ी की फाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. हत्या में इस्तेमाल लकड़ी की फाड़ी भी जब्त कर ली गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 16 जुलाई 2026 को प्रार्थी अजय कुमार नाग उम्र 30 साल ने थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वे तीन भाई है. उनका एक भाई बाहर राज्य में काम करता है. गांव में वह अपने पत्नी बच्चों के साथ अपने मां बाप के साथ में रहता है. उनके साथ उसका बड़ा भाई आरोपी पूना राम नाग भी रहता है. जिसकी शादी नहीं हुई है. 16 जुलाई 2026 को वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ खेती का काम करने खेत गया था. घर में उसकी मां और पिताजी थे. शाम करीब 4 बजे प्रार्थी के बड़े पिताजी के बेटे ने उसे आकर बताया कि आपके पिताजी मृतक बंधु नाग उम्र 52 साल को आपके भाई पूना राम ने लकड़ी की फाड़ी से मारकर हत्या दी.
खबर पाकर वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर आकर देखा. कि घर के आंगन में उनके पिताजी मृत हालत में पड़े हुए थे. उनके सिर से खून निकल रहा था. मां से पूछने पर बताई कि उसका बड़ा भाई आरोपी पूना राम शराब के नशे में घर आया था. और अपने पिताजी से लड़ाई झगड़ा कर आंगन में पड़ी लकड़ी की फाड़ी से सिर में हमला कर उनकी हत्या कर दिया.
इस रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में आरोपी के खिलाफ बी एन एस की धारा 103 के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया और घटना स्थल जाकर, मुआयना के बाद शव का पंचनामा किया गया. शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया. पुलिस के द्वारा आरोपी पूना राम को हिरासत लेकर पूछताछ करने पर उनके बताया कि घटना दिनांक को शाम करीब 4 बजे वह शराब पीकर घर आया था. उसी दौरान उसके पिताजी के द्वारा काम धाम नहीं करते हो कहने पर वह लड़ाई झगड़ा करने लगा और गुस्से में आकर अपने पिताजी के सिर और कनपटी में, आंगन में पड़ी लकड़ी की फाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फाड़ी को भी जप्त कर लिया है.
आरोपी पूना राम के द्वारा जुर्म कबूल करने और पुख्ता सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. मामले की जांच कार्यवाही जारी है.
आरोपी
पूना राम नाग पिता बंधु नाग उम्र 35 साल निवासी ग्राम कलिया थाना नारायणपुर जिला जशपुर छ ग.
2026-07-19











