गरियाबंद : गरियाबंद जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के मकसद से गरियाबंद पुलिस ने सभी मकान मालिकों से अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने की अपील की है. पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जारी इस अभियान का उद्देश्य बाहरी एवं संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना है.
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि -: प्रत्येक मकान मालिक अपने किरायेदार की जानकारी स्थानीय थाने में दर्ज कराकर पुलिस सत्यापन कराएं. यह न सिर्फ कानूनी जवाबदारी है. बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी.
समाधान ऐप से होगी आसान प्रक्रिया -: किरायेदारों के सत्यापन की प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाने के लिए पुलिस ने समाधान ऐप के जरिए किरायेदारों की ऑनलाइन एंट्री अनिवार्य की है. मकान मालिक घर बैठे ही ऐप के जरिए आवश्यक जानकारी दर्ज कर सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत दें सूचना -:गरियाबंद पुलिस ने नागरिकों से अपील किया कि अगर उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो इसकी खबर फौरन पुलिस के टोल-फ्री नंबर 1800 233 1905 पर दें. खबर देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.
पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दिया कि -: किरायेदारों की जानकारी छिपाना या उनका पुलिस सत्यापन नहीं कराना कानूनी रूप से दंडनीय हो सकता है. इसलिए सभी मकान मालिक सुरक्षा के हित में जल्द से जल्द अपने किरायेदारों का सत्यापन जरुर कराएं.
क्लिक कर डाउनलोड करें.
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.rbi.samadhanapp&hl=hi&pli=1











