चरित्र संदेह पर दामाद का खौफनाक खेल, सास-ससुर की बेरहमी से पिटाई, फिर नानी सास की हत्या, दो घायल, इलाके में दहशत का माहौल, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

कोरबा : कटघोरा में माता पिता का अपनी बेटी पर शक करना एक बड़े वारदात की वजह बना. लड़की की नानी भी उस पर शक करती थी. इन्हीं सब चीजों को लेकर बेटी का पति यानी घर का दामाद सभी से नाराज था. इसी नाराजगी में उसने पहले अपने सास-ससुर की बेरहमी से पिटाई की और फिर अपनी नानी सास समरीन बाई की हत्या कर दी. इस जघन्य हत्याकांड के बाद पुलिस हरकत में आई. बीती रात घटी इस वारदात के बाद अगली सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जांच पड़ताल के बाद दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है. यह मामला पाली थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी चैतमा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी चैतमा का है. ग्राम पंचायत ईरफ के हर्राडीह गांव में रात 11 बजे दो सनसनीखेज घटनाएं हुईं. दामाद ने अपनी नानी सास समरीन बाई धनवार उम्र 65 साल की भी हत्या कर दी. बुजुर्ग महिला समरीन बाई की हत्या डंडे से पीटकर की गई है. समरीन बाई दंपती के घर से करीब 100 मीटर दूर एक कुटिया में अकेले रहती थी. जबकि उनके बेटे हेतराम धनवार उम्र 45 साल और बहू प्रमिला धनवार उम्र 40 साल गंभीर रूप से घायल हो गए. जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
कटघोरा एएसपी नीतीश सिंह ठाकुर
परिवार के दामाद ने पहले अपने सास और ससुर चैतराम धनुहार को डंडे से पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया. वारदात के वक्त दंपती रात में अपने घर में सो रहे थे. आरोपी घर में घुसा और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में चैतराम के चेहरे और जबड़े पर गंभीर चोटें आई हैं. इसके बाद उसने पास में ही रहने वाली अपनी नानी सास की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Author