बेमेतरा : बेमेतरा जिले में ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई. सिंघपुर से झाल जाने वाले मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच स्कूल बस पलट गई. हादसे के वक्त बस में करीब 17 से 18 बच्चे सवार थे. हादसे में कई बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. घायल बच्चों को बेमेतरा के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जहां बच्चों की इलाज जारी है. हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.
हादसे के बाद खेत मे काम कर रहे ग्रामीण ने कहा कि “हमने बस को पलटा हुआ देखा तो उसमें बच्चे फंसे हुए थे. इसके बाद हम फौरन मौके पर पहुंचे और ड्राइवर-कंडक्टर समेत अन्य लोगों की मदद से बच्चों को बस से बाहर निकाला.”
फिलहाल घायल बच्चों का इलाज जारी है. हादसे के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. हादसा किन हालात में हुआ. इसकी जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी.
2026-08-24











