महासमुंद : महासमुंद शहर के वीआईपी इलाके में सोमवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई. कलेक्टर बंगले के सामने रात करीब 10:30 बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अशवंत तुषार साहू के दाहिने पैर के अंगूठे में एक जहरीले काले बिच्छू ने डंक मार दिया। डंक लगते ही असहनीय दर्द की वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
घटना के फौरन बाद सजगता दिखाते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों की टीम ने बिना वक्त गंवाए उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया. जहर के असर को रोकने और दर्द से राहत देने के लिए डॉक्टरों द्वारा उनके पैर के अंगूठे और कमर में विशेष इंजेक्शन लगाए गए.
चिकित्सकों के मुताबिक समय पर इलाज मिलने की वजह से भाजपा नेता की स्थिति अब खतरे से बाहर और पूरी तरह स्थिर है. फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. वर्तमान में तुषार साहू कलेक्टर बंगले के पास स्थित अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.
2026-08-25











