5 साल के लिव-इन रिलेशनशिप में रक्षाबंधन को लेकर लफड़ा, युवक-युवती ने खुद का काटा गला, बॉयफ्रेंड मरा गर्लफ्रेंड बची, अस्पताल में चल रहा इलाज

Spread the love

अंबिकापुर : अंबिकापुर शहर के सुभाष नगर इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया. जब लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की घर पर खून से लथपथ लाश मिली. घटना के बाद युवक की प्रेमिका ने भी गला काटकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया. मृतक की पहचान मोहन पैकरा उम्र 28 साल के रूप में हुई है. यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मोहन करीब 5 साल से एक युवती महिमा सिदार उम्र 26 साल के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था. रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर विवाद हुआ. घटना के बाद युवती भी गंभीर रूप से घायल मिली. जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
युवती ने पुलिस को बताया कि वह सुबह बाथरूम गई थी. जब वह लौटी तो उसने मोहन पैकरा को खून से लथपथ हालत में तड़पते हुए देखा. उसका गला कटा हुआ था और खून निकल रहा था. यह देखकर महिमा ने खुद भी अपना गला काट लिया. युवती ने बताया कि मोहन पैकरा ने चाकू से अपना गला काट लिया था. महिमा ने बताया कि दोनों के बीच रक्षाबंधन में घर जाने को लेकर विवाद हुआ था. महिमा सिदार युवक को अपने साथ घर जाने के लिए बोल रही थी. जबकि मोहन उसके घर नहीं जाना चाहता था. दोनों के बीच इसे लेकर विवाद हुआ था.
थाना प्रभारी दिलीप दुबे ने बताया कि मृतक मोहन पैकरा मूलतः दरिमा का निवासी था. युवती महिमा पैकरा सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंदरई की रहने वाली है. दोनों यहां किराये के मकान में लिव इन में रह रहे थे. दोनों किसी दुकान में काम करते थे. सुबह करीब 6.30 बजे यह घटना घटी. युवती ने बताया है कि युवक ने अपना गला काट लिया है. मौके पर फारेंसिक टीम पहुंची है. जांच के बाद मामले में पूरी जानकारी सामने आ सकेगी.

Author