फेसबुक पर रहेंगे ऑनलाइन, लेकिन सबको दिखेगा ऑफलाइन हैं आप

Spread the love

फेसबुक एक ऐसा सोशल मीडिया ऐप हैं, जिसपर लगभग हर किसी का अकाउंट बना हुआ होगा. इसपर पोस्ट शेयर करना, फोटो पोस्ट करना, वीडियो डालने जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं. दोस्तों से चैटिंग करने के लिए इसपर मैसेंजर की सुविधा भी दी जाती है, ताकि कभी भी मैसेज से बातें या कॉलिंग की जा सके. फेसबुक पर जो लोग ऑनलाइन रहते हैं, उनके नाम के सामने हमें ब्लू बना हुआ दिखता है. कुछ लोग ऐसे होते हैं कि ऑनलाइन देखते ही मैसेज करने लगते हैं.

बहुत बार ऐस लोगों से बचने का दिल करता है. लेकिन मैसेज मिल कर किसी को इग्नोर करना ठीक नहीं लगता है. इसलिए आज हम आपको ऐसे तरीके के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपके नाम के आगे ग्रीन लाइट नहीं दिखेगी, जिससे कि किसी को नहीं मालूम होगा कि आप ऑनलाइन है या नहीं…

डेस्कटॉप पर मैसेंजर पर जाएं, फिर टॉप राइट में दिए गए आइकन पर टैप करें.
इसके बाद तीन डॉट पर टैप करें.
अब आपके सामने चैट सेटिंग खुल जाएगी.
यहां से एक्टिव स्टेटस को बंद कर सकते हैं.
यहां आप सेलेक्ट कर सकते हैं कि ग्रीन कलर यानी कि एक्टिव स्टेटस को सभी के लिए बंद करना है या कुछ नामों को ब्लैकलिस्ट में डालना है.
सेलेक्ट करने के बाद आपको ‘Ok’ पर क्लिक करना होगा.

मोबाइल के लिए अलग है तरीका
इसके लिए आपको फेसबुक मैसेंजर ऐप खोलना होगा.
इसके बाद अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें.
यहां ऊपर ही आपको Active Status का ऑप्शन मिल जाएगा.
यहां आप अपने हिसाब से टॉगल ऑफ कर सकते हैं.

Author