नारियल पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसके पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं. नारियल पानी में कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं. नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे कार्बोहाइड्रेट और इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को हाइड्रेट करने और इलेक्ट्रोलाइट संरचना को बेहतर करने में उपयोगी है. लेकिन क्या आप जानते हैं, कि कई बार नारियल पानी फायदे की जगह सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है. वेबएमडी में छपी एक खबर के मुताबिक, जिन लोगों को ब्लड प्रेशर या पोटैशियम की समस्या है उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन कर ना चाहिए. आइए आज हम आपको नारियल पानी के होने वाले नुकसान बताते हैं.
1.इलेक्ट्रोलाइट में असंतुलन: जिन लोगों को अधिक पोटैशियम की समस्या होती है उनमें नारियल पानी पीने से इलेक्ट्रोलाइट के असंतुलित होने की समस्या हो सकती है. दरअसल, इलेक्ट्रोलाइट्स के मुकाबले नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है जिससे अगर इसका अधिक सेवन कर लिया जाए तो पोटेशियम का स्तर तेजी से बढ़ सकता है और पैरालिसिस होने का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे लोगों को नारियल पानी पीने से बचना चाहिए.
2.किडनी की समस्या: नारियल पानी में काफी अधिक मात्रा में पोटैशियम होता है, जो किडनी को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में अगर आपको पहले से ही किडनी की समस्या है तो अपने डॉक्टर की जानकारी के बिना नारियल पानी का सेवन नहीं करें.
3.सर्जरी में: अगर आपकी सर्जरी हो गई है या होने वाली है तो पहले या बाद में ब्लड प्रेशर का संतुलन होना जरूरी होता है. नारियल पानी आपके ब्लड प्रेशर को लो कर सकता है. इसलिए सर्जरी के आस-पास नारियल पानी का सेवन ना करें.
4.ब्लड प्रेशर कम करे: जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें नारियल पानी के सेवन से बचना चाहिए. इसे पीने से ब्लड प्रेशर में कमी हो सकती है. ऐसे में जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें डॉक्टर की सलाह के बाद ही नारियल पानी का सेवन करना चाहिए.
5.वजन बढ़ाए: नारियल पानी में हाई कैलोरी होता है. ऐसे में अगर आप अधिक मात्रा में नारियल पानी का सेवन करें तो इससे शरीर में कैलोरी बढ़ती जाएगी और आपका वजन भी बढ़ने लगेगा. इसलिए इसका बहुत अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए.










