कौन नहीं बांध सकता लाल कलावा, 2 राशि के जातक रहें दूर, नाराज हो सकते हैं शनि देव

Spread the love

हिंदू धर्म में पूजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठान के समय हाथ में लाल रंग का कलावा बांधने की परंपरा काफी लंबे समय से चली आ रही है. हाथ में कलावा बांधना बेहद शुभ माना जाता है. इसे मौली के नाम से भी जाना जाता है. कलावा मुख्यता 3 रंगों से मिलकर बना होता है जो त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक भी माना जाता है. कलावे को हाथ में तीन बार ही लपेटना चाहिए. पूजा पाठ के समय लाल और पीले रंग का विशेष महत्व होता है. इस दौरान पूजा में भाग लेने वाले सभी भक्तगण भी लाल और पीले रंग के वस्त्र धारण करते हैं. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं किन राशि के जातकों को कलावा पहनना चाहिए और किन राशि के जातकों को लाल रंग का कलावा पहनने से बचना चाहिए.

कलावा का महत्व
सनातन धर्म में कलावे का बहुत महत्व है. त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना जाने वाला कलावा बांधने से मनुष्य की अनेक समस्याओं से रक्षा होती है, इसलिए इसे रक्षा सूत्र भी कहा जाता है. यह रक्षा सूत्र हाथ में केवल 3 बार ही लपेटना चाहिए.

किस हाथ में बांधना होता है शुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुरुषों और अविवाहित लड़कियों को कलावा हमेशा दाएं हाथ में बांधना चाहिए. वहीं विवाहित महिलाओं को कलावा हमेशा बाएं हाथ में बांधना चाहिए.

 

Author