गैंगस्टर संजीव उर्फ जीवा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। शूटर विजय यादव ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने जीवा की हत्या क्यों किया था। शूटर ने बताया कि जीवा लखनऊ जेल में बंद होने के दौरान उसने असलम के भाई आतिफ की दाढ़ी नोची थी, भाई की बेइज्जती का बदला लेने के लिए असलम ने नेपाल में 20 लाख रुपए में उसे मारने के लिए सुपारी दिया था।
बता दें कि, संजीव जीवा की हत्या के बाद पुलिस शूटर विजय यादव से लगातार पूछताछ कर रही है। इसी जांच के बीच यह पता चला है कि शूटर के तार नेपाल से जुड़ रहे है। हत्या से कुछ दिन पहले सूटर विजय नेपाल गया था। वहां पर उसकी मुलाकात असलम से हुई थी। असलम हाल ही मारे गए माफिया अतीक अहमद का दोस्त था। असलम ने बताया था कि उसका भाई अतीफ लखनऊ जेल में बंद है। लखनऊ जेल में अतीफ को संजीव जीवा परेशान करता है। जिसके बाद उसे रास्ते से हटाने के लिए 20 लाख की सुपारी दी गई। लखनऊ पहुंचने पर असलम के गुर्गे ने विजय यादव को पनाह देकर रेकी कराई।
कई एंगल से जांच कर रही पुलिस
इस हत्याकांड में पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। पुलिस हत्या से जुड़े सवालों के जवाब पाने की कोशिश कर रही है। पुलिस यह पता लगाना चाहती है कि, आखिर शूटर विजय यादव को संजीव जीवा के मरने से क्या फायदा हो सकता है। फिलहाल पुलिस की पूछताछ और जांच जारी है।









