गांगुली ने रोहित और कोहली के उम्र को लेकर दिया दिलचस्प बयान, क्या वर्ल्ड कप में मचाएंगे धमाल?

Spread the love

वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी हो चुका है. रोहित एंड कंपनी साल 2011 में एमएस धोनी की अगुवाई में जो भारतीय धुरंधरों ने किया था उसका अनुकरण करना चाहेगी. ऐसा ही कुछ शेड्यूल घोषणा कार्यक्रम के दौरान मुंबई में वीरेंद्र सहवाग ने भी कहा. पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि टीम इंडिया ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के लिए वर्ल्ड कप 2011 का संस्करण खेला था. इस बार उनको लगता है कि ब्लू टीम विराट कोहली के लिए प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा जमाने के लिए जी जान लगाएगी.

करीब एक दशक से ब्लू टीम के बल्लेबाजी आइकन कोहली और रोहित एशियाई दिग्गजों की बल्लेबाजी का नेतृत्व कर रहे हैं. माना जा रहा है वर्ल्ड कप 2023 इन दोनों दिग्गजों का वाइट बॉल में अंतिम समय चल रहा है. इसी कड़ी में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रोहित और कोहली के वाइट बॉल भविष्य पर चर्चा करते हुए एक दिलचस्प बयान दिया है.

पूर्व कप्तान ने कहा, ‘मैं पिछली बार, पहली बार में ज्यादा विश्वास नहीं करता. मैं प्रदर्शन में विश्वास करता हूं. मुझे लगता है कि वे 34-35 के हैं. मुझे नहीं पता कि अगले वर्ल्ड कप में क्या होने वाला है. हर साल विश्व टूर्नामेंट होते हैं. टी20, 50 ओवर के क्रिकेट. यह अतीत की तरह नहीं है जब हमने शुरुआत की थी. हर चार साल में एक और फिर चैंपियंस ट्रॉफी आती थी.’

उन्होंने कहा, ‘इसलिए यह प्रदर्शन के बारे में है और मुझे यकीन है कि कप्तान के रूप में रोहित और विराट इसमें शामिल होना चाहेंगे. गांगुली ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ हुई बातचीत के दौरान कहा, ‘व्यक्तिगत दृष्टिकोण से नहीं बल्कि इसे जीतना बहुत बड़ा है. मुझे लगता है कि यह सबसे बड़ा है.’

 

Author