भा.ज.पा के कार्यकर्ताओं ने केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का किया पुतला दहन

Spread the love

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के बीरन गांव बेमेतरा में गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी मंडल बतौली ने भारत माता चौक में उग्र प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। बेमेतरा के वीरन गांव में हुई लोमहर्षक घटना के परिवार के सदस्यों से मिलने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जब कल बीरन गांव जा रहे थे तब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।इससे भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के आह्वान पर बतौली मंडल के कार्यकर्ताओं ने भारत माता चौक में उग्र प्रदर्शन किया।

क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के द्वारा विवादित बयान जो बतौली के आभार रैली कार्यक्रम में दिया गया था उससे आक्रोशित होकर भारतीय जनता पार्टी मंडल बतौली ने अमरजीत भगत का पुतला दहन किया। पुलिस प्रशासन के भारी व्यवस्था के बीच जलते हुए पुतले को पानी डालकर जलने से बचाया गया। पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ झूमा झपटी और मारपीट भी की। ऐसा आरोप भारतीय जनता पार्टी के नेता लगा रहे हैं। इसमें 1-2 को हल्की चोट भी आई है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री देवनाथ सिंह, भाजपा नेता अशोक गुप्ता,मुकेश गुप्ता,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजूराम, श्रीमती सरोज गुप्ता श्रीमती ललिता भगत,भाजपा मंडल महामंत्री निशांत गुप्ता,आशीष गुप्ता,नितिन गुप्ता, तेजबल नागे, मोनू मिश्रा, भूपेंद्र गुप्ता के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author