बतौली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रोफ़ेसर गोपाल राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत पर गंभीर आरोप लगाया है। गौरतलब है कि कल बतौली के आभार रैली में विधायक और केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने अपने से हारे विधानसभा प्रत्याशियों पर मंच से आरोप लगाया था कि उनसे हारे हुए प्रत्यासी उन पर अनर्गल और भ्रामक आरोप लगा रहे हैं।वे कहते हैं कि एल्युमिना फैक्टरी में उनका पैसा लग रहा है,जो गलत है।इस वक्तव्य के बाद पूर्व विधायक प्रोफेसर गोपाल राम ने आरोप प्रत्यारोप के बीच केबिनेट मंत्री को झूठा करार दिया है। बीते कुछ दिनों से शासन एवं प्रशासन के द्वारा ग्राम चिरंगा एवम उससे लगे हुए ग्रामों में शिविर लगाकर लोगों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास कर रहा है। वही इन शिविरों को क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा लगातार बहिस्कार किया जा रहा है। विरोध करते हुए यह आरोप लगाया जा रहा कि प्रशासन एलुमिनियम फैक्ट्री प्रबंधन के इशारे पर शिविरों का आयोजन करा रहे हैं। तथा शिविरों में फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा दी गई सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा इन बातों को झूठा बता रहे हैं,वही जिला प्रशासन का दावा है कि किसी भी कंपनी का फैक्ट्री से कोई संबंध नहीं है यह बात कह रही है।
पूर्व विधायक प्रोफेसर गोपाल राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन खाद्य एवं संस्कृति मंत्री के इशारे पर क्षेत्र में ग्रामीणों के विरोध के बावजूद एलुमिनियम प्लांट को स्थापित करने के लिए एजेंट की भांति कार्य कर रहे है। प्रोफ़ेसर गोपाल राम ने यहां तक आरोप लगाया कि फैक्ट्री में लगने वाला पैसा खाद्य मंत्री का है। उन्होंने कहा कि 25 मार्च को मंत्री के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने हजारो पुलिस बल के साथ भय का वातावरण निर्मित किया और जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को लाकर सीमांकन करने की कोशिश की गई। हजारों ग्रामीणों के विरोध से यह कार्य संभव नहीं हो सकता। प्रोफेसर ने यहां तक कह डाला कि एलुमिनियम रिफाइनरी फैक्ट्री पूर्ण रूप से खाद एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत का है। आगामी चुनाव जो सात माह बाद होने को हैं में इन आरोप-प्रत्यारोप का क्या परिणाम निकल कर आता है ? जहां एक और विकास के कार्यों को लेकर आमजन में आभार रैली के माध्यम से समर्थन जुटा रहे केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व विधायक प्रोफेसर गोपाल राम ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि वे( प्रो गोपाल राम) क्षेत्र में लगने वाले एल्युमिना फैक्टरी उद्योग का विरोध कर रहे हैं।वे ग्रामीणों का समर्थन कर रहे हैं और उन्हीं के प्रयासों का यह परिणाम है कि हाई कोर्ट के द्वारा संपूर्ण मामले पर स्टे दे दिया गया है।







