ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से सबको अपना दीवाना बना लिया है. कुछ महीनों पहले रिलीज हुई फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ में भी एक्ट्रेस के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी. ‘पोन्नियिन सेल्वन’ से पहले ये एक्ट्रेस ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ जैसी कई आइकॉनिक फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. लेकिन बहुत कम लोग ही इस बात से वाकिफ होंगे कि ऐश्वर्या राय अपने लंबे करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों को रिजेक्ट भी कर चुकी हैं.
ऐश्वर्या राय ने जिन फिल्मों के ऑफर को ठुकरा दिया था वह फिल्में बाद में सुपरहिट साबित हुई थीं. आज ऐसी 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पहले इस एक्ट्रेस को ऑफर हुई थीं, लेकिन बाद में इन फिल्मों में अन्य एक्ट्रेसेज को कास्ट किया गया और रातों-रात उनकी किस्मत ही चमक गई.
राजा हिन्दुस्तानी
1996 में रिलीज हुई करिश्मा कपूर और आमिर खान की फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ सुपरहिट रही थी. इस फिल्म ने करिश्मा कपूर को रातों- रात स्टार बना दिया था. शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये फिल्म पहले ऐश्वर्या राय को ऑफर हुई थी, लेकिन उसी वक्त उन्हें ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट में हिस्सा लेने जाना था जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था.
कहो ना प्यार है
ये बात तो सब जानते हैं कि ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के लिए अमीषा पटेल पहली पसंद नहीं थीं. एक्ट्रेस से पहले करीना कपूर इस फिल्म से डेब्यू करने वाली थीं. लेकिन बेबो के बाद ये फिल्म ऐश्वर्या राय को भी ऑफर की गई थी पर एक्ट्रेस संग बात नहीं बन पाई और फिल्म अमीषा पटेल की झोली में जा गिरी.
कभी खुशी कभी गम
‘कभी खुशी कभी गम’ में शाहरुख खान और काजोल की कैमिस्ट्री को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में काजोल का रोल पहले ऐश्वर्या राय को ऑफर हुआ था. डेट की दिक्कत की वजह से एक्ट्रेस ने ऑफर ठुकरा दिया और बाद में ये फिल्म काजोल के करियर की अहम फिल्मों में शामिल हुई.
मुन्नाभाई एमबीबीएस
इस फिल्म में मुन्ना और सर्किट की जोड़ी ने ऑडियंस को खूब हंसाया था. ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में डॉ. सुमन का किरदार अदा कर ग्रेसी सिंह ने सबके दिलों में जगह बना ली थी. ग्रेसी सिंह का ये यादगार रोल पहले ऐश को ऑफर हुआ था पर उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया था.
बाजीराव मस्तानी
ऐश्वर्या राय ने संजय लीला भंसाली के साथ ‘हम दिल दे चुके सनम’ में काम किया था. ये डायरेक्टर एक बार फिर ऐश को अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे. सालों बाद उन्होंने ‘बाजीराव मस्तानी’ में एक्ट्रेस को मस्तानी का रोल ऑफर किया था, लेकिन इस बार एक्ट्रेस के साथ बात नहीं बन पाई.









