क्या 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस अर्चना जोगलेकर आपको याद हैं. जी हां, वही अर्चना जोगलेकर, एक समय पर जिनकी खूबसूरती के हर तरफ चर्चे थे. 90 के दशक में अर्चाना टीवी से लेक फिल्मों तक की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं. उन्होंने उड़िया, मराठी और हिंदी फिल्मों में खूब काम किया, साथ ही सीरिल्स का भी हिस्सा रहीं. अर्चना एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही जबदस्त डांसर भी थीं और उनमें ये कला उनकी मां आशा जोगलेकर की देन थी.

अर्चना को उनकी मां ने बचपन से ही डांस की ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया था. उनकी मां ने 1963 में एक डांस स्कूल भी खोला, जिसका नाम उन्होंने ‘अर्चना नृत्यालय’ रखा. लेकिन, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान दिलाई ‘संसार’ फिल्म ने. इसके अलावा अपनी मराठी फिल्म ‘पेक्षा और अनापेक्षित’ के लिए भी खूब तारीफें बटोरी. उन्होंने चुनौती, कर्मभूमि, किस्सा शांति का और फूलवंती जैसे सीरियल्स में भी काम किया.
लेकिन, एका-एक ही वह रूपहले पर्दे से जैसे कहीं गायब हो गईं. जब अर्चना अपने करियर के पीक पर थीं, उन्होंने शादी कर ली और अमेरिका शिफ्ट हो गईं. 1999 में अर्चना ने न्यू जर्सी में एक डांस स्कूल भी खोला, जहां वह बच्चों को क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग देने लगीं. जब अर्चना से इतने जल्दी शादी करने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा था कि, मुझे सही इंसान मिल गया, जिसके साथ मैं अपना परिवार शुरू करना चाहती थी. उन्होंने बिना किसी शर्त के मेरे डांस का समर्थन किया और डांस मेरे लिए ऑक्सीजन जैसा है.
View this post on Instagram
अब अर्चना बॉलीवुड से काफी दूर हैं, लेकिन आज भी वह सिनेमा को याद करती हैं. इसके अलावा उन्होंने डांस का दामन अब तक नहीं छोड़ा है. अर्चना को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर भी आई थी. अर्चना जोगलेकर जब 1997 में ओड़िशा में एक उड़िया फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, एक शख्स ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी, जिससे जैसे-तैसे पीछा छुड़ाकर अभिनेत्री वहां से भाग निकलीं. इसके बाद अभिनेत्री ने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. 2010 में इस शख्स को 18 महीने के कारावास की सजा सुनाई गई थी.









