19 साल पहले लोगों को लगता था नहीं चलेगा Debina और Gurmeet का रिश्ता

Spread the love

‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाकर मशहूर हुई देबिना बनर्जी भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं. देबिना और उनके हैंडसम पति व एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) को उसी फाइव स्टार होटल से न्योता मिला, जहां दोनों की पहली मुलाकात हुई थी. कपल ने अपनी पहली मुलाकात को याद किया और इसके मोमेंट को भी रिक्रिएट किया.

देबिना बनर्जी अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए फैंस को अपनी लाइफ से जुड़ी सारी जानकारियां देती रहती हैं. हाल ही में, वह अपने पति, दोनों बेटियों और फैमिली के साथ फाइव स्टार होटल द वेस्टिन मुंबई पवई लेक पहुंचीं. ये वही जगह है, जहां देबिना और गुरमीत की पहली मुलाकात हुई थी. लेटेस्ट व्लॉग में देखा गया कि देबिना और गुरमीत जैसे ही होटल पहुंचे, दोनों ने अपनी पुरानी यादें ताजा कीं.

गुरमीत को लोफर समझती थीं देबिना

देबिना बनर्जी ने बताया कि वह और गुरमीत एक महीने के लिए उस होटल में रुके थे. फाइव स्टार होटल में उनका पहला एक्सपीरियंस था. देबिना ने ये भी बताया कि वह शुरू में गुरमीत को लोफर समझती थीं. उन्हें लगता था कि वह गुरमीत पर ध्यान नहीं देती हैं, लेकिन वह ही ऐसे शख्स थे, जिनके साथ होटल में उनके स्पेशल मोमेंट बने हैं.

लोगों को लगता था नहीं चलेगा देबिना-गुरमीत का रिश्ता

होटल में गुरमीत और देबिना रूम में गए और कहा कि 19 साल पहले वह 19 साल की उम्र में मिले थे और उन्हें बिल्कुल भी नहीं उम्मीद नहीं थी कि वह अपने बच्चों के साथ वहां पहुंचेंगे. देबिना ने कहा कि लोगों को लगा था कि उनका और गुरमीत का रिश्ता मजे-मजे में बना है और यह ज्यादा नहीं चलेगा, लेकिन आज वही कपल है, जिन्होंने शादी की और उनके बच्चे हैं. इस बात से वह थोड़ा इमोशनल भी हो गईं.

जिम मोमेंट को किया रिक्रिएट

देबिना और गुरमीत ने बताया कि उन्होंने होटल के स्विमिंग पूल में भी खूब मस्ती की थी. उन्होंने यहां बहुत मजेदार पल बिताए थे. इसके अलावा दोनों ने जिम में अपनी पहली बातचीत को रिक्रिएट भी किया कि कैसे जब गुरमीत एक्सरसाइज करते हुए देबिना पर लाइन मार रहे थे और एक्ट्रेस ने उनसे तौलिया मांग लिया था. इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वह गुरमीत से तौलिया मांगेंगी तो पूरी जिंदगी उन्हें गुरमीत को तौलिया देना होगा. उनकी ये पहली मुलाकात का किस्सा जानकर उनके फैंस बहुत खुश हैं.

 

Author