प्रभास (Prabhas) साल की शुरुआत से ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. कभी अपनी फिल्म के ट्रेलर को लेकर तो कभी पोस्टर, कभी खराब बीएफएक्स से तो कभी उनके लुक की चर्चा हुई. कुछ लोगों को फिल्म का कंटेट शानदार लग रहा है तो ज्यादातर ने इसे ट्रोल किया है. तमाम ऐसे भी हैं जिन्होंने ट्विटर पर इस फिल्म का बहिष्कार भी किया है. फिल्म को बड़े बजट के साथ बनाया गया है और इसी बीच खबर है कि आदिपुरुष ने रिलीज से पहले ही धांसू कमाई कर ली है.
जी हां, सही पढ़ा आपने. डायरेक्टर ओम राउत (Om Raout) की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष ट्रेलर ने दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ा दी है और तभी वे वे इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार में हैं. फिलहाल ये फिल्म अपने बिजनेस को लेकर चर्चा में है, क्योंकि इसने रिलीज से पहले ही बंपर कमाई कर ली है. अब आप सोच रहे होंगे कि फिल्म की प्री- बुकिंग तो अभी शुरू ही नहीं तो फिर कैसे? तो चलिए हम आपको इस बारे में भी जानकारी दे देते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदिपुरुष रिलीज होने से पहले ही अपना 85% बजट रिकवर कर चुकी है और ऐसे में मेकर्स को इससे कोई जोखिम नहीं होने वाला है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, आदिपुरुष ने सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही अपने 500 करोड़ रुपए के बजट का 85% वसूल कर लिया है. ओम राउत की फिल्म 432 करोड़ रुपए पहले ही वसूल कर चुकी है.
दरअसल, प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष ने नॉन थ्रिएटिकल रेवेन्यू जैसे म्यूजिक राइट्स और डिजिटल राइट्स के जरिए 247 करोड़ रुपए कलेक्ट किए. इसके अलावा, फिल्म को दक्षिण में अपने थ्रिएटिकल रेवेन्यू से 185 करोड़ रुपए की मिनिमम गारंटी भी मिली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि व्यापार भविष्यवाणियों (trade predictions) से पता चलता है कि प्रभास की आदिपुरुष की ग्रांड ओपनिंग होगी और रिलीज के पहले 3 दिनों के भीतर अकेले हिंदी वर्जन से 100 करोड़ रुपये की वसूली कर सकती है.
आदिपुरुष संस्कृत महाकाव्य रामायण पर आधारित है और इसमें प्रभास व कृति सेनन के अलावा सैफ अली खान और सनी कौशल भी अहम रोल में हैं. पहले ये फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी, हालांकि, पिछले साल रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को वीएफएक्स और सीजीआई के लिए प्रतिक्रिया मिलने के बाद, निर्माताओं ने रिलीज को स्थगित करने का फैसला किया. अब फिल्म अब 16 जून को स्क्रीन पर आने वाली है और इसके गानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और फिल्म के लिए हाइप पैदा कर दी है.
आदिपुरुष के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, जानकी का किरदार निभाने वाली कृति सेनन ने कहा, ‘मैंने सीता में अपना दिल और आत्मा डाल दी है. मुझे अपने रोल पर पूरा भरोसा था लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान मैंने इस किरदार के बारे में ज्यादा से ज्यादा सीखना शुरू किया. वे बहुत शुद्ध है और उसके पास एक दयालु आत्मा, एक प्यार करने वाला दिल और एक मजबूत दिमाग है. मेरे पोस्टर में भी आप देखेंगे, दर्द तो है, लेकिन डर नहीं है. यह मेरे लिए बहुत बड़ा इमोशन था. हम तो इंसान ही हैं, गलती हुई हो तो हमें माफ कर दो.’










