योगिनी एकादशी: संतरगी फूलों से बाबा खाटू श्याम का अलौकिक श्रृंगार, दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Spread the love

कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी होने के कारण बुधवार को खाटूश्यामजी के बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा. श्रद्धालु अलसुबह से ही कतारबद्ध होकर बाबा के दीदार करने पहुंचे. आषाढ़ कृष्णपक्ष की योगिनी एकादशी होने के कारण श्री श्याम मंदिर कमेटी ने अनेक राज्यों से मंगाए गए सतरंगी फूलों से बाबा श्याम का मनमोहक आलौकिक श्रृंगार किया गया.

कई राज्यों से पहुंचते हैं श्रद्धालु
मध्य रात्रि से ही उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा सहित राज्य भर से श्रद्धालुओं का खाटू पहुंचने का सिलसिला जारी है. रींगस से श्रद्धालु केसरिया निशान लेकर बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे और अपने घर, परिवार व व्यापार की मंगल कामना की. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर कमेटी के गार्ड, खाटूश्यामजी व दांतारामगढ़ पुलिस थाने का जाब्ता थाना अधिकारी सोहन लाल वर्मा के निर्देशन में तैनात किया गया.

जयकारों से गूंज उठा परिसर
श्री श्याम मंदिर कमेटी ने भी भक्तों के सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई. इस दौरान न केवल बड़े बुजुर्ग बल्कि बच्चों में भी बाबा श्याम के दीदार को लेकर खासा उत्साह नजर आया. कई युवक, युवतियां और बच्चे हाथों में गुलाब का फूल लेकर खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान मंदिर परिसर और उसके आसपास खाटू श्याम बाबा के जयकारे गूंज उठे.

 

Author